



रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय न होने से आक्रोशित होकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित पांच आंदोलनकारी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्हें टँकी पर चढ़े 30 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से बातचीत की कोई पहल नहीं हुई है। आंदोलनकारियों का भी कहना है जब तक मांगों पर कार्यवाही नहीं होती वो टंकी पर ही बैठे रहेंगे।
इससे पहले कल रात ज्योति रौतेला ने वीडियो जारी कर बताया था कि ऊपर से आदेश हैं कि टँकी में चढ़े लोगों को पानी और खाना भी नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि ये सरकार सत्ता के नशे में डूब चुकी है और इस अहंकारी सरकार का अब जनता अंत करेगी।
आपको बता दे, नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 159 दिन से वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया।
ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित नर्सिंग अभ्यर्थी बेरोजगारी और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल नर्सिंग अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि प्रदेश के हर उस युवा की है जो रोजगार और न्याय की मांग कर रहा है।
