
हल्द्वानी से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां बीते दिन बृहस्पतिवार को राजपुरा इलाके में एक एक साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। घर में ही खेलने के दौरान उसकी बाल फ्रिज के नीचे चली गई। उसी को निकालने के प्रयास में वो करंट की चपेट में आ गया। परिवार वाले तुरंत ही मासूम को बेस अस्पताल लेकर गए। हाालंकि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
फ्रिज के नीचे फंसी गेंद निकाल रहा था मासूम
दरअसल ये पूरा मामला राजपुरा क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित जवाहर नगर गौला गेट के नजदीक का है। यहां रहने वाले शुभहान के तीन बच्चे हैं। सबसे छोटे एक साल के बेटे की मौत हो गई। बच्चा अपने घर पर खेल रहा था। इस दौरान परिवार के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।
कंरट लगने से एक साल के बच्चे की मौत
जांच में पता चला कि बच्चा बॉल के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसकी बॉल फ्रिज के नीचे अटक गई। जैसे ही मासूम ने मासूमियत से उसे निकालने के लिए अपना हाथ फ्रिज से नीचे घुसाया, वैसे ही वो करंट की चपेट में आ गया।
मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
ये देखकर परिवार वालों किसी तरह बिजली काटकर बच्चे को फ्रिज से अलग किया। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तब तक बहुत लेट हो गई थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को गोद में लेकर मां भी फफक फफक कर अस्पताल में रोती रही। तो वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
