Gurmeet singh chandhok

क्लीनिक को सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम छीनकी में संचालित बिना पंजीकरण के क्लीनिक को सील कर दिया यह कार्रवाई डा. संजीव सरना के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई। मौके पर निरीक्षण के दौरान क्लीनिक क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं पाया गया और बिना किसी वैध दस्तावेज के मरीजों का उपचार किया जा रहा था। कार्रवाई के समय केंद्र संचालक सचिन मजूमदार
और दो महिला मरीज मौके पर उपस्थित मिले। टीम द्वारा क्लीनिक से मिली दवाओं, उपकरणों और रिकॉर्ड को जब्त कर लिया गया एंव क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है, केंद्र संचालक सचिन मजूमदार के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। डा. केके अग्रवाल ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक आम जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं।
