
पश्चिम बंगाल में चुनाव के रिजल्ट के बाद आज पांच मई को कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि, “हम चुनाव हारे नहीं है, हमें जानबूझकर चुनाव हराया गया है।” ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी 100 सीटें लूटी गईं है। तो वहीं 90 लाख वोट काटें गए है। पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर उनकी पार्टी को हराया है।बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा लिया है।
चुनाव आयोग खलनायक बन गया- Mamata Banerjee
बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस चुनाव में बड़े दुख की बात है कि CEC लोगों के अधिकारों और EVM को लूटने वाला खलनायक बन गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वोटिंग के बाद भी EVM में 80-90% चार्ज है? ये कैसे हो सकता है? इलेक्शन से दो दिन पहले ही हमारे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हर जगह छापेमारी की गई। सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदला गया। अपनी पार्टी से उन्होंने अपने लोगों को चुना। बीजेपी ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। ये दोनों के बीच एक बेटिंग है।
‘हारे नहीं बल्कि ‘हराई गई…’ ममता
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें शामिल है। 90 लाख नाम SIR में हटा दिए गए। कोर्ट जाने के बाद ही 32 लाख लोगों के नाम शामिल किए गए। उन्होंने घटिया और गंदा गेम खेला।
मैं राज्यभवन जाकर इस्तीफा क्यों दूं…’,
चुनाव परिणामों को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि वो हारी नहीं बल्कि ‘हराई गई’ है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आरोग ने पक्षपातपूर्ण भूमिका निभाई। इस पूरे चुनाव में मुख्य विलेन की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं..मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं राज्यभवन क्यों जाऊं?
काउंटिंग सेंटर को हाईजैक किया गया- ममता
बनर्जी के मुताबिक, “केंद्रीय बल गुंडों की तरह तैनात थे और कई जगहों पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया।” बनर्जी ने आगे कहा, “काउंटिंग सेंटर को हाईजैक कर लिया गया था, CCTV कैमरे बंद कर दिए गए और पूरे काउंटिंग प्रोसेस में गड़बड़ी की गई।”
ममता पर किया हमला
उन्होंने अपने ऊपर हमले की बात करते हुए कहा कि उन्हें धक्का देकर बाहर निकाला गया। साथ ही पेट और पीठ पर मारा गया। उन्होंने कहा, “अगर एक महिला उम्मीदवार के साथ ऐसा हो सकता है, तो बाकी उम्मीदवारों के साथ क्या हुआ होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”
“हम बीजेपी के खिलाफ लड़ते रहेंगे”- ममता बनर्जी
बनर्जी ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता-सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से उनकी बात हुई और उन्होंने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन और मजबूत होगा। मिलकर वो इस लड़ाई को लडेंगे। हार के कारणों की समीक्षा के लिए 10 सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। उन्होंने दोहराया, “हम बीजेपी के खिलाफ लड़ते रहेंगे
