Gurmeet singh chandhok

आज अपने कैंची धाम स्थित कासामाउंट होटल में भारत के लोकसभा अध्यक्ष Om Birla जी का आगमन हुआ। होटल संचालक अखिलेश सेमवाल जी ने कहा कि ओम बिरला जी का यह आगमन उनके लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का विषय रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने होटल में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं विशेष रूप से यहां के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने होटल के भोजन की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक स्वाद को बढ़ावा देने के प्रयासों को सराहा।
अध्यक्ष जी ने “वोकल फॉर लोकल” की भावना को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस प्रकार के प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है तथा यह अवसर स्थानीय पर्यटन एवं व्यवसाय के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगा
