
Kedarnath Dham birthday celebration Video Viral: हाल ही में केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए है। कुछ ही दिनों में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन यहां बाबा के प्रति आस्था वाले लोगों के लिए जगह है, हुड़दंग मचाने वालों के लिए नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक केदारनाथ धाम से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर कुछ लोग धाम में पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये सब एक बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
केदारनाथ धाम में ये कैसा सेलिब्रेशन! Kedarnath Dham birthday celebration Video Viral
इस वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि दोस्त के बर्थडे है जिसके चलते सेलिब्रेशन के तौर पर वो धााम के आसपास पटाखे फोड़ रहे है। शख्स कहता है, “तो अभी मैं खड़ा हूं केदारनाथ में, ये सामने है केदारनाथ टेंपल और आज मेरे दोस्तों का बर्थडे हैतो यहां हम दोस्तों के बर्थडे का सेलिब्रेशन कर रहे है केदारनाथ में, हैप्पी बर्थडे भाई।”
बर्थडे के नाम पर केदानाथ धाम में फोड़े जा रहे पटाखे
जिस जगह को लोग आस्था और शांति का प्रतीक मानते हैं, वहां इस तरह की हरकतें देखने को मिल रही हैं। जिसनें सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में भी भारी गुस्सा और नाराज़गी है।
लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
केदारनाथ में तेज आवाज हानिकारक!
आपको बता दें कि उच्च हिमालयी इलाके जैसे केदारनाथ में तेज आवाज वाले पटाखे ग्लेशियरों और वहां के वन्यजीवों के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। बाबा का घाम अपनी शांत और आध्यात्मिक प्रकृति के लिए जाना जाता है। ऐसे में ऐसी गतिविधियां लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर सकती है। अब सवाल ये है क्या केदारनाथ जैसे संवेदनशील और पवित्र स्थल पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त की जानी चाहिए? या फिर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
