
नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के कलेक्ट परिसर में खड़ी एक कार से एक वरिष्ठ अधिवक्ता का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
नैनीताल के कलेक्ट परिसर में खड़ी कार में मिला अधिवक्ता का शव
घटना सोमवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार कलेक्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव खून से सना पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार के बोनट से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद से कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता में हाथ में पिस्टल भी थी। कार के अंदर का नजर देख पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
