

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
नयी नवेली नगर पंचायत पाटी में अभी चुनावी घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन चेयरमैन और सभासदों के नाम आने शुरू हो गये दो वर्ष पूर्व विकास खंड पाटी की दो ग्राम पंचायतें पाटी और जौलाडी को मिला कर एक नयी नगर पंचायत का गठन किया गया था। पहले तो सोशल मीडिया में कुछ सामान्य वर्ग से लोग चेयरमैन पद प्रत्याशी बनकर जनता के बीच जाकर तैयारी में दिखाई दे रहे थे। लेकिन शासन में चेयरमैन और सभासदों का आरक्षण सुनिश्चित होना बाकी था लेकिन शासन द्वारा आरक्षण की रूपरेखा तैयार कर नगर पंचायत को पहली ही बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित का किया गया था तो सामान्य वर्ग की ओर से तैयारी कर रहे हैं युवाओं को कुछ निराशा हाथ लगी लेकिन देखना यह दिलचस्प होगा कि इस नयी नगर पंचायत में जनता किस तरह के व्यक्ति को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाएगी। पहली बार हेल्पिंग हैंड न्यूज़ में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पहला नाम नारायण लाल के रूप में सामने आया है। और यह भी देखना दिलचस्प होगा कि नए व्यक्ति के लिए नई-नई नगर पंचायत की रूपरेखा समझना भी एक महत्वपूर्ण विषय होगा
