
रुद्रपुर नगर निगम के मेयर विकास शर्मा का विवादित बयान सामने आया है। जहां उन्होंने खुले मंच से पत्रकारों को डमरू के इशारे पर नाचने वाला बताया है। विवाद बढ़ने की आशंका को देख मेयर ने माफ़ी भी मांग ली है।
रुद्रपुर मेयर ने पत्रकारों को बताया नाचने वाला
दरअसल रिंग रोड परियोजना को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बाद रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने विवादित हिस्से का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए राजकुमार ठुकराल के लगाए आरोप पर पलटवार करते हुए महापौर ने इसे जनता को भ्रमित करने वाला ‘प्रोपगेंडा’ करार दिया है।
विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए मांगी माफी
मेयर विकास शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में कमियां निकालने वाले लोग शहर की बदलती तस्वीर से डरे हुए हैं। इसी दौरान मेयर ने पत्रकारों पर भी विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा पत्रकार भी शहर में आए मदारी के डमरू के इशारों पर नाचते हैं। हालांकि विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए मेयर ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है
