Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने पर गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर सीएम धामी ने खटीमा के नगर पालिका क्षेत्र में 7 करोड़ 15 लाख की लागत से बन कर तैयार हुए भव्य सीएसडी कैंटीन भवन का पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया।
सीएम धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने कैंटीन का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। कैंटीन के लोकार्पण के बाद सीएम ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम धामी द्वारा 60 वीर वीरांगनाओं एवं 80 पूर्व वीर सैनिकों को सम्मानित किया।
विधायक रहते हुए जो सपना देखा था वो आज हुआ साकार: CM
सीएम धामी के स्वर्गीय पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की चित्र पर सीएम ने अपनी माता विशना देवी और धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि खटीमा के विधायक रहते हुए खटीमा क्षेत्र में एक भव्य सीएसडी कैंटीन बनाने का उनका सपना आज साकार हुआ है।
बचपन से ही पूर्व सैनिकों की परेशानी को मैंने देखा है: CM
सीएम ने कहा बचपन से ही में सैनिक पिता के साथ चंपावत जिले के बनबसा कैंटीन जाने के दौरान पूर्व सैनिकों की परेशानी को मैंने देखा है।इसलिए शुरू से उनके मन में खटीमा में सीएसडी कैंटीन निर्माण की चाहत थी। जिसे आज उनकी सरकार ने पूरा किया है। कैंटीन के साथ सैनिक मिलन केंद्र का भी निर्माण हुआ है। जो खटीमा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के विभिन्न आयोजन के काम आयेगा
