
उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन दबाव के बीच अब प्रकृति संतुलन को साधने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर मसूरी में मसूरी-देहरादून प्राधिकरण (MDDA) द्वारा लगभग 15.5 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक ईको पार्क विकसित किया जाएगा।
मसूरी में बनेगा 15.5 एकड़ का मेगा ईको पार्क
बता दें इस ईको पार्क की खास बात यह होगी कि यहां प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। योजना के तहत कृत्रिम जलाशय, वॉकिंग के लिए वन पथ, बच्चों के लिए विशेष उद्यान और एडवेंचर एक्टिविटी जोन तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही पार्क में स्थानीय प्रजातियों के पेड़-पौधे के बड़े स्टार पर रोपण किया जाएगा, जिससे हरियाली बढ़ेगी और जैव विविधता को भी मजबूती मिलेगा।
पर्यटकों को मिलेगी ये सुविधाएं
पर्यटकों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, गज़ीबो, योग पथ और फ़ूड जोन भी बनाये जाएंगे। पार्क में लघु संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा, जहां क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और जैव विविधता से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

निर्माण कार्य में होगा कंक्रीट और स्थानीय संसाधनों का उपयोग
खास बात यह है कि निर्माण कार्य में न्यूनतम कंक्रीट और अधिकतम स्थानीय संसाधनों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण पर असर काम से काम हो। सरकार का मानना है कि ये पार्क न सिर्फ पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी प्रकृति के बीच सुकून भरा वातावरण उपलब्ध कराएगा।

