
हल्द्वानी। कुमाऊँ प्रवेश द्वार हल्द्वानी में शिक्षा के नाम पर चल रही मनमानी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। निजी स्कूलों और बुक सेलरों की मिलीभगत के बड़े खुलासे के बाद 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई संयुक्त जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई—अभिभावकों को सस्ती NCERT किताबों से दूर रखकर महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थमाई जा रही थीं। इतना ही नहीं, स्कूलों द्वारा तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने का दबाव भी बनाया जा रहा था, जिससे कमीशनखोरी के संकेत मिले हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे शासन और CBSE के नियमों का उल्लंघन बताया है। कई स्कूलों द्वारा फीस स्ट्रक्चर और जरूरी जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक न करना भी जांच में सामने आया।
11 अप्रैल तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मान्यता रद्द, विधिक कार्रवाई और दंडात्मक कदम तय।
इन 46 स्कूलों को जारी हुआ नोटिस
वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा
ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
आदर्श पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी
न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी
डी लैम्प पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा
दर्पण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
इमैनुअल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
हिमालया विद्या मंदिर, हल्द्वानी
इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़
जय दुर्गे पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा
किड्स केयर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
काठगोदाम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
लिटिल स्पार्कल एकेडमी, हल्द्वानी
मानस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
नेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू सनशाइन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सेंट ल्यूक्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
श्री कृपा पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सनराइज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
समिट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
विवेकानंद पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सन बीम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
एसकेएम पब्लिक स्कूल, देवलचौड़
फन विद ड्रॉइंग पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
विजडम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
वुडलैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
वीवीएम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
होली एंजेल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू फेंग लैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
