11 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, SDM हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी के द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कुल 04 दुकानों का ओछा निरीक्षण किया गया। जिसमें 03 दुकानों में दुकानदारों के द्वारा ओवररेटिंग की जानी पायि गई। ब्लेंडर्स प्राइड का क्वार्टर में 05 रुपया और मैजिक मोमेंट्स की कीमत में 10 रुपया अधिक वसूला जा रहा है। इन दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बोतल में अंकित QR कोड भी कार्य नहीं कर रहा है। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे है। बिलिंग मशीन सभी दुकानों में है।
