
Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से क्रूड ऑयल के दामों में तेजी आई है। जिससे पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जहां सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि निजी कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ा दिए है। पहले Nayara Energy ने कीमतें बढ़ाई थी। अब Shell India ने भी ईंधन की कीमतें बढ़ा दीं है।
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 7.41 रुपए तो डीजल में ₹25 का उछाल
सरकारी तेल कंपनियों का अभी भी पुराना रेट बरकरार है। पेट्रोल जहां 94 से 105-106 के रेंज में स्थिर है। तो वहीं डीजल भी 78-97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ग्लोबल लेवल पर क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जिसके चलते प्राइवेट कंपनियां अपना नुकसान कम करने की कोशिश कर रही हैं।
Shell India ने बढ़ाई कीमत Petrol Price Today
यहीं वजह है कि वो पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। बता दें कि 1 अप्रैल के बाद से Shell India ने पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपए का इजाफा किया है। तो वहीं डीजल में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है। ऐसे में Shell India के आउटलेट पर पेट्रोल 119 और डीजल 123 रुपए के पास पहुंच गया है।
आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
- दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
- मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
- बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
- पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये
- जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
- तिरुवनंतपुरम 107.48 रुपये 96.48 रुपये
प्रीमियम पेट्रोल भी हुआ महंगा
आपको बता दें कि हाल ही में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया गया था। 1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने XP100 की कीमत 11 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई थी। जिसके बाद कीमतें 160 रुपये प्रति लीटर हो गईं। तो वहीं प्रीमियम डीजल वैरिएंट एक्स्ट्रा ग्रीन में 91.49 रुपए से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई
