Gurmeet singh chandhok

केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रावल का गर्मजोशी से स्वागत किया और धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
सीएम धामी से मिलने पहुंचे केदारनाथ धाम के रावल
रावल भीमाशंकर लिंग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही भगवान केदारनाथ की कृपा और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
रावल ने सीएम धामी को दिया अपना आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बात की। मुलाकात के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
चर्चाओं का बाजार गर्म
हालांकिइस मुलाकात को लेकर चर्चाएं इसलिए भी तेज हैं क्योंकि कुछ समय पहले केदारनाथ धाम के रावल पर परंपराओं के उल्लंघन के आरोप लगे थे। आरोप था कि भीमाशंकर लिंक ने महाराष्ट्र में एक निजी कार्यक्रम के दौरान अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा उन पर यह भी आरोप लगे थे कि से रूप छड़ी को महाराष्ट्र ले गए थे, जिसे लेकर धार्मिक परम्पराओं पर सवाल खड़े हुए। मामले के तूल पकड़ने के बाद BKTC ने उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा था। इन सभी आरोपों के बीच रावल का मुख्यमंत्री से मुलकर की खबर सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है
