
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
, पुलिस अधीक्षक चम्पावतरेखा यादव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 29.03.2026 को थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन व सघन चेकिंग के दौरान खेतीखान रोड फटकशीला गेट के पास से अभियुक्त नवीन सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी ग्राम बलवाकोट, हाल निवासी पाटी बाजार, उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना पाटी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
नवीन सिंह पुत्र सोबन सिंह, निवासी ग्राम बलवाकोट, हाल निवासी पाटी बाजार, उम्र 30 वर्ष।
बरामदगी:
48 पव्वे अवैध देशी शराब।
पुलिस टीम:
उ0नि0 अनन्तराम राणा
हे0का0 दीवानी राम
का0 देवेन्द्र कुमार
(थाना पाटी, जनपद चम्पावत)
