
हल्द्वानी नगर निगम में आज दूसरा ऐसा मौका था जब रामनवमी पर पर्यावरण मित्रों यानी स्वच्छता कर्मियों की 150 कन्याओं को भोजन कराया गया। मेयर गजराज बिष्ट ने कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
रामनवमी पर हल्द्वानी नगर निगम में कन्या पूजन
बता दें मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मेयर बनने के बाद आज दूसरी बार चैत्र नवरात्र में कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लिया। नगर निगम परिसर में पहले पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद कन्याओं को भोज कराया गया। इस मौके पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को भोजन कराना ही माता रानी की सच्ची सेवा और आस्था है।

कन्याओं के चेहरे पर नजर आई मुस्कान
स्वच्छताकर्मी इस सभी कन्याएं इस मौके पर खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज आयोजित होने का मतलब है कि नगर निगम स्वच्छता कर्मियों को अपने परिवार की तरह मानता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज का आयोजन उनके लिए भगवान के किसी आशीर्वाद से कम नहीं है
