
Uttarakhand Cabinet Expansion Minister Khajandas Profile: आज उत्तराखंड में धामी कैबिनेट (CM Dhami Cabinet) का विस्तार हुआ है। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। इन 5 विधायकों में देहरादून की राजपुर सीट से विधायक खजान दास (Khajandas) ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि वो राजपुर सीट से ही लगातार दो बार चुनाव जीते है।
सरकार में खजान दास भुवन खंडूरी शिक्षा राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने साल 2007 में टिहरी जिले से भी चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने संगठन में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान की बात करें तो खजान दास पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं। चलिए उनका राजनितिक सफर और उनकी संपत्ति के बारे में विस्तार से जान लेते है।

BJP का भरोसेमंद चेहरा खजानदास! Uttarakhand Cabinet Expansion Minister Khajandas Profile
राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक खजानदास उन नेताओं की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने संगठन में ही काम करते-करते राजनीति में अपनी पहचान बनाई। आपको बता दें कि खजानदास बेहद साधारण परिवार से आते है। ज्यादा पढ़ाई ना होने के बावजूद उन्होंने अपने लंबे अनुभव के दम पर राज्य की राजनीति में अपनी अलग जगह बनाई है।
कितने पढ़े लिखे है खजानदास? Khajandas Education
16 जूद 1958 को देहरादून में खजानदास का जन्म हुआ। वो आठवीं तक ही पढ़े है। उनका शुरुआती जीवन काफी साधारण माहौल में बीता। धीरे-धीरे में राजनीति में सक्रीय हुए। जिससे समय के साथ वो पार्टी के भरोसेमंद चेहरा बन गए। यहीं कारण है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
दलित समाज में मजबूत पकड़
खजानदास दलित समाज से आते है। उनकी दलित समाज के बीच उनकी सक्रियता भी मजबूत है। साथ ही वो कार्यकर्ताओं से जुड़े रहते हैं। जिसने उन्हें बीजेपी में एक मजबूत पकड़ बनाने में मदद की। पार्टी में उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रवक्ता जैसे अहम पद संभाले।
खजानदास का राजनीतिक सफर Minister Khajandas Political Career
साल 2007 में पहली बार पार्टी ने उन्हें धनोल्टी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। पार्टी के इस भरोसे पर वो खरे भी उतरे। पहाड़ी इलाके से उन्हें जीत मिली। जहां से जीत दर्ज कर वो पहली बार विधानसभा पहुंचे और राज्य मंत्री बने। इसके बाद राजनीतिक हालात बदले लेकिन पार्टी में उनकी सक्रियता लगातार बनी रही।
साल 2017 में वो देहरादून की राजपुर सुरक्षित सीट से मैदान में उतरे। इस पर भी उन्होंने जीत दर्ज कर बीजेपी की पकड़ मजबूत की। साल 2022 में भी उन्होंने एक बार फिर इसी सीट से चुनाव जीतकर अपनी पकड़ और भी ज्यादा मजबूत कर ली। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
खजानदास का राजनीतिक सफर प्वाइट्स में
- 2007 में पहली बार धनोल्टी सीट से विधायक।
- पहली बार विधानसभा पहुंचे व खंडूरी सरकार में राज्यमंत्री रहे।
- बीजेपी में उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रवक्ता रहे।
- 2017 और 2022 में राजपुर रोड सीट से लगातार दूसरी जीत।
- दलित समाज में मजबूत पकड़।
खजान दास की घोषित संपत्ति Khajandas Networth
संपत्ति की बात करें तो साल 2022 के चुनावी शपथपत्र में खजान दास ने अपनी नेट वर्थ घोषित की थी। उसके अनुसार उनकी संपत्ति करीब 1.37 करोड़(Khajandas Networth) रुपए है। तो वहीं 65 लाख की देनदारियां भी दर्ज हैं। बता दें कि उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।
