
देहरादून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पूर्व पति ने ही उसे मौत के घाट उतार मांडूवाला के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
पूर्व पति ने उतारा था मौत के घाट
आरोपी रंजीत शर्मा (32) मूल निवासी बिहार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी रूपा से वर्ष 2009 में शादी हुई थी। 4 साल पहले रूपा ने भागकर किसी अन्य पुरूष के साथ शादी कर ली थी। जिसके बाद उसने भी अपने बगल के गांव में रहने वाली सुशीला नाम की महिला से शादी कर ली, जो पहले से ही शादी शुदा थी। रंजीत ने बताया कि वो पिछले 12 सालों से देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर रहकर मजदूरी कर रहा था। पिछले 1 साल से उसकी दूसरी पत्नी सुशीला गांव में ही रह रही थी। एक साल पहले उसकी पहली पत्नी रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर वापस गांव आ गई। इस दौरान उसने रंजीत से संपर्क कर उससे बातचीत करने लगी।
दूसरी पत्नी से बात न करने का बनाती थी दबाव
आरोपी रंजीत ने बताया कि 23 फरवरी को रूपा अपनी 11 महीने की बेटी के साथ उसके पास देहरादून आ गई और उसके साथ उक्त निर्माणाधीन साइट पर ही रहने लगी। इस दौरान वह उस पर अपनी दूसरी पत्नी को छोडने का दबाव बनाने लगी। जिसे लेकर उनके बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। 5 फरवरी की रात वो अपनी दूसरी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान रूपा ने उसका फ़ोन छीन लिया और उस पर दूसरी पत्नी से बात न करने का दबाव बनाने लगी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया हुए gusse में रंजीत ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
चार दिनों तक शव को ठिकाने नहीं लगा पाया आरोपी
पुलिस ने बताया आरोपी रंजीत ने शव को एक सफेद कट्टे में डालकर मकान के एक अलग कमरे में रख दिया। साथ ही उसे छिपाने की नीयत से उस पर रजाई डाल दी। आरोप ने उसके बाद अपनी दूसरी पत्नी को फोन कर उसे देहरादून आने के लिए कहा। मृतका की 11 महीने की बच्ची के साथ होने के कारण वो शव को ठिकाने नहीं लगा पाया। आरोपी की पत्नी 8 मार्च को देहरादून पहुंची। जिसके बाद उसने बच्ची को महिला के पास छोड़ दिया और बाइक से शव को शीतला देवी मन्दिर के पास जंगल में फेंक दिया।
