9 Views
Gurmeet singh chandhok

अल्मोड़ा। युद्ध की चर्चाओं के बीच अब डीजल-पेट्रोल के साथ रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगी हैं। हालांकि अल्मोड़ा में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ सामान्य रही और लोग रोजमर्रा की तरह ईंधन भरवाते नजर आए।
इसके अलावा गैस गोदामों में भी उपभोक्ता नियमित रूप से सिलेंडर लेने पहुंचे। जिला प्रशासन ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि जिले में फिलहाल पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में किसी भी प्रकार की आपाधापी मचाने या अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।
