Gurmeet singh chandhok

अगर आपका बच्चा भी मोमोज या फिर चाप खाता है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों की ये फेवरेट डिश सांसें छीन रही है। दरअसल पंजाब के तरनतारन में एक ही परिवार के दो बच्चों की रहस्यमय तरीरे से मौत हो गई। अचानक से छह और नौ साल के दोनो भाई बहन की तबीयत खराब हुी। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि दोनों की ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके मातम पसरा हुआ है।
मृत बच्चों की पहचान छह साल के आरव और उसकी नौ साल की बहन दानिका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम सब कुछ नॉर्मल था। हालांकि रात को अचानक से दोनों बच्चों की स्थिति बदल गई।
मोमोज और चाप खाने से बिगड़ी तबीयत
खबरों की माने तो 40 साल के पिता विशाल ने बच्चों की जिद पर एक रेहड़ी वाले से मोमोज और चाप लेकर आए थे। दोनों ने आठ बजे के करीब ये खाया। हालांकि इसके दो घंटे बाद यानी की करीब 10 बजे दोनों की एक साथ तबीयत बिगड़ी। दोनों को उल्टी और बेचैनी हुई। तुरंत ही परिवार वाले उन्हें डॉक्टर के पास ले गया।
अस्पताल में ही तोड़ा दम
डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। लेकिन दोनों की हालत बिगड़ती ही जा रही थी। तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्चों की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
