Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग की माने टी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 9 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3800 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 11 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब ही रहेगा।
11 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 10 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का यही पैटर्न रहेगा। इस दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। बर्फबारी 3800 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में होगी। वहीं 11 मार्च को भी 10 मार्च जैसा ही मौसम रहने वाला है।
