Gurmeet singh chandhok

गौ संरक्षण स्कवाड ने दिन निकलते ही छापामार कार्रवाही करते हुए पांच लोगों को दबोचा है। उनके पास से 250 किलो गौ मांस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गौ संरक्षण स्कवाड टीम ने सुबह सात बजे ग्राम राजपुर में छापामार कार्रवाही की। टीम ने गौ मांस बेच रहे लोगों की घेराबंदी कर दबोच लिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। टीम ने पांच लोगों के पास से ढाई कुंतल मांस बरामद किया। टीम पांचों को कोतवाली ले आई। गौ संरक्षण स्कवाड टीम प्रभारी पंकज बैलवाल ने बताया कि उन्हे काफी समय से गौ मांच बेचने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के बाद उन्होंने कार्रवाई की।
बताया कि आरोपित जमील अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी मो. फिरदोसियान,अरमान पुत्र जुम्मा ग्राम मलपुरा, इकरार पुत्र अबरार निवासी मो. बहेड़ावाला, वसीम अहमद, फईम अहमद निवासी मो. फतेहउल्ला गंज ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) आवारा गौवशों को कहीं भी काटकर उसका मीट राजपुर में सस्ते में बेच देते थे। गुरूवार रात को भी उन्होंने एक गौवंश को काटा था। उसका करीब ढाई कुंतल मीट मिला है।
पशु चिकित्सक से भी मीट की पुष्टि करा ली गई है। टीम में नोदही चोकी इंचार्ज संतोष देवरानी, प्रमोद कुमार, पुष्कर राठौर, संजीव कुमार, अहसान अली व अशोक पंवार रहे।
