Gurmeet singh chandhok

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah Haridwar Visit) एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। जहां 7 मार्च, शनिवार को वो देहरादून से हरिद्वार तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल की झलक दिखेगी। ऐसे में उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जान लेते है।
हरिद्वार आ रहे गृह मंत्री अमित शाह Home Minister Amit Shah Haridwar Visit
कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च 2026 शनिवार को 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगे। देहरादून से वो 12:30 बजे हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार में पहुंचेंगे। जिसके बाद वो 12:40 बजे गुरुकुल कांगड़ी से बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचेंगे।
गृह मंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
बैरागी कैंप, हरिद्वार में अमित शाह 12:40 बजे से 1:55 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक बैरागी कैंप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे
एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह
जिसके बाद 3:00 बजे से 3:30 बजे तक बैरागी कैंप में ही उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 3:30 बजे बैरागी कैंप से 3:40 बजे पर गोडविन होटल, हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वो 3:40 बजे से 4:40 बजे तक बैठक में प्रतिभा करेंगे। इसके बाद शाम 4:45 बजे हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून के लिए रवाना होंगे।
