Gurmeet singh chandhok

Chardham Yatra 2026 registration: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए है। पर्यटन विभाग ने इसको लेकर पुरी तैयारिया कर ली है। आज शुक्रवार सुबह सात बजे से ही रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (Chardham Yatra Registration ) और मोबाइल एप के जरिए किया जा सकता है। तो वहीं ऑफलाइिन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे।

आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू Chardham Yatra Online registration begins
19 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में अगर श्रद्धालुओं को चारधाम की यात्रा करनी है तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं। आज शुक्रवार छह मार्च से ऑनलाइन सजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है।
कैसे करें Chardham Yatra Online registration
यात्री मोबाइल एप या फिर वेबसाइट से अपना पंजीकरण करवा सकते है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके अलावा मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर भी पंजीकरण कर सकते हैं।
17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू Chardham Yatra Registration
आधार कार्ड से भारतीय श्रद्धालु का पंजीकरण होगा। तो वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है। ऑफलाइन पंजीकरण की बात करें तो ये यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले शुरू होगी। 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। पंजीकरण काउंटर ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में खुलेंगे। इसके साथ ही सुविधा के लिए 24 घंटे ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर सेवा उपलब्ध रहेगी।
कपाट खुलने की तिथि
- यमुनोत्री 19 अप्रैल 2026
- गंगोत्री 19 अप्रैल 2026
- केदरानाथ धाम 22 अप्रैल 2026
- बदरीनाथ धाम 23 अप्रैल 2026
यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। तो वहीं 22 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल रहे है। इसके साथ ही 23 अप्रैल से बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे
