
आगामी चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए उत्तराखंड के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं।
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर DM की बैठक
उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें और धरातल पर कार्यों को शीघ्रता से दुरुस्त करना शुरू करें। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि स्वास्थ्य, सौंदर्यकरण और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हो जाने चाहिए।
घोड़ों के लिए गर्म पानी की उपलब्धता के लिए लगेंगे सोलर गीजर
जिलाधिकारी ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग के लिए मुख्य घोड़ा पड़ावों पर घोड़ों के लिए गर्म पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सोलर गीजर लगाने की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने मार्ग पर पेयजल, पर्याप्त शेड और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिय
लापरवाही पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी: DM
बैठक में डीएम ने हेल्थ सर्विस और सिक्योरिटी इंतज़ाम का रिव्यू किया और कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल सेंटर पर पर्याप्त स्टाफ़ और दवाइयों की उपलब्धता पक्की की जानी चाहिए। डीएम ने निर्देश दिया कि अगर तय समय में काम पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा।
