11 Views




रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
आज भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं
की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नैनीताल प्रभारी इन्दर पाल आर्य ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
मनरेगा योजना गरीब मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना थी, जिससे लाखों परिवारों को रोजगार की गारंटी मिल रही थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना में छेड़छाड़ कर रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया है।
उत्तराखंड प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और गुंडागर्दी हावी है। महिला अपराध में उत्तराखंड प्रदेश प्रथम स्थान पर है, जो शर्मसार करने वाली बात है।
कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी
