दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी: थाना मुखानी क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं, जबकि उसका साथी फरार हो गया है पुलिस के अनुसार मुखानी और रामनगर क्षेत्र में मंगलसूत्र झपटने की तीन घटनाएं सामने आई थीं 30 जनवरी 2026: देवभूमि सैनिक कॉलोनी, मुखानी में महिला से मंगलसूत्र छीना गया 4 फरवरी 2026: विठोरिया क्षेत्र में दुकान पर सामान खरीदने के बहाने महिला से मंगलसूत्र झपट लिया गया 6 फरवरी 2026: रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीना गया इन मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी सीसीटीवी और सूचना के आधार पर गिरफ्तारी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक को रोका गया, जिसमें सवार फिरोज गांधी (36 वर्ष), निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। बाइक पर पीछे बैठा आरोपी जंगल की ओर भाग गया, जिसकी तलाश जारी है गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र और अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं पूछताछ में आरोपी ने मुखानी और रामनगर में तीन घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह फिर से वारदात करने हल्द्वानी आ रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं अन्य जिलों से भी आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
