Gurmeet singh chandhok

“36वां सडक सुरक्षा माह”
एसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली ‘सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा’ रैली।
सडक पर हमारी सुरक्षा के लिये यातायात नियम बेहद उपयोगी- एसपी उत्तरकाशी। ’36वें सड़क सुरक्षा माह 2026′ के अंतर्गत आज 6 फरवरी 2026 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा रैली निकालकर आम जनमानस को यातायात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
उक्त जनजागरुकता रैली को स्वयं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा लीड किया गया। पुलिस लाईन ज्ञानसू में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस जवानों को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढाने की शपथ दिलाने के पश्चात रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
पुलिस लाइन ज्ञानसू प्रारम्भ हुयी यह रैली उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के जोशियाडा, इन्द्रवती, तिलोथ, भटवाडी टैक्सी स्टैण्ड, मुख्य बाजार, सब्जी मण्डी, बस अड्डा, ताम्बाखानी, गैसगोदाम, ज्ञानसू होते हुये वापस पुलिस लाईन में समाप्त हुयी, रैली के दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मियों द्वारा आमजन को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों नाबलिक द्वारा वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, तीन सवारी, सीट बेल्ट आदि के प्रति जागरुक करते हुये सडक दुर्घटनाओं के दौरान घयलों की मदद हेतु ‘गुड सेमेरिटन योजना’ की जानकारी दी गयी।
एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा बताया गया कि ’36वें सड़क सुरक्षा माह 2026′ के अंतर्गत आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” रैली निकाली गयी है। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय, ज्ञानसू, जोशियाडा, तिलोथ, मुख्य बाजार आदि क्षेत्र में निकाली गयी इस रैली का उद्देश्य आमजनमानस को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की महत्ता के प्रति जागरूक करना है। यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनन जरूरी है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिये महत्वपूर्ण तथा बेहद उपयोगी हैं। उनके द्वारा अपील की गयी है कि सभी नागरिक सडक सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।
उक्त रैली में 50 से अधिक दोपहिया व करीब 30 चार पहिया वाहन से पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिहं पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक दूरसंचार श्री सचिन कुमार, यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल, व0उ0नि0 श्री दिल मोहन बिष्ट, श्री अनुप नयाल, उमेश नेगी सहित यातायात, कोतवाली उत्तरकाशी, मनेरी, धरासू, पुलिस लाईन, पुलिस कार्यालय व पुलिस दूरसंचार के पुलिस अधिकारी एवं कर्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
