100 Views

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में जनपद चम्पावत में कलेक्ट्रेट भवन सहित समस्त शासकीय कार्यालयों में प्रातः 11:00 बजे दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यों को विराम देते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौन के माध्यम से उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प भी दोहराया।
शहीद दिवस के अवसर पर जनपद भर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी इसी प्रकार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया।
