Gurmeet singh chandhok

पिथौरागढ़। नगर सहित आसपास के क्षेत्र में गुलदार का आतंक काफी बढ़ चुका है। पांच दिन पूर्व जीबी गांव में एक 10 वर्षीय बालक को गुलदार आंगन से ही उठाकर के ले गया था।
स्थानीय लोगों के सक्रिय रहने से घायल अवस्था में छोड़ गया। उससे पूर्व गुलदार नगर के बीच व्यस्ततम क्षेत्र में घुस गया था। शनिवार की सुबह मॉर्निंग वाक में जा रहे हैं। एक व्यक्ति के कुत्ते को गुलदार उसी के सामने उठा कर ले गया।शनिवार सुबह मौसम खराब होने से चंडाक रूट पर सुबह की सैर पर जाने वालों की संख्या कम थी। एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ घूमने के लिए जा रहा था| गैस गोदाम के पास अचानक गुलदार मालिक के साथ ही चल रहे कुत्ते को दबोच कर ले गया, जिसके चलते लोगों में दहशत बनी हुई है। चंडाक रुट पर ही सुबह और शाम को सैर में जाने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है।
