Gurmeet singh chandhok

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 20.01.26 को रामनगर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए भवानींगज से अभियुक्त गुरुप्रीत सिंह पुत्र रंजीत निवासी हिम्मतपुर नई बस्ती रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 76 पाउच(लगभग 38 लीटर ) अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी , जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर पर एफ०आई०आर०नं०:–16/26 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी टीम –
▫️कानि0 संजय कुमार
▫️कानि0 संजय सिंह
