28 Views




रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि रीठा स्थित गुरुद्वारा परिसर एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, ताकि स्वच्छ एवं स्वास्थकर वातावरण बना रहे।
उन्होंने सभी स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। स्वच्छ चम्पावत के लिए जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों से शहर को साफ और सुंदर बनाए रखा जा सकता है।
