Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं कुमाऊं के उद्योगपति और समाजसेवी दीपक बल्यूटिया ने नैनीताल जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्राधिकरण में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े कई मामलों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि विकास प्राधिकरण की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं और आम लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है और इसकी सच्चाई जल्द जनता के सामने लाई जाएगी।
पूर्व में हल्द्वानी के महापौर भी यह आरोप लगा चुके हैं कि विकास प्राधिकरण सबसे भ्रष्ट विभागों में शामिल है तथा लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि इन सभी आरोपों से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों को जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा भी प्राधिकरण के ऊपर आरोप लगाया गया है कि भ्रष्टाचार का एक अड्डा बन चुका है
