Gurmeet singh chandhok
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हल्द्वानी दौरे का युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई बमुश्किल पुलिस कार्यकर्ताओं को काठगोदाम थाने के पास गिरफ्तार कर पाई।






युवा काग्रेस कार्यकर्ता ने कशिश हत्या कांड में सरकार द्वारा कमजोर पैरवी करने दिव्यांग जनों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने हलद्वानी में जगह जगह लाल निशान लगाने बढ़ते नशे के करोबार। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे थे।
मीमांसा आर्या हेमन्त साहू ने कहा राज्य सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से कशिश हत्या कांड का गुनहगार बारी हो गए हैं। जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है राज्य की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं।
गिरफ्तार होने वालों में राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू काग्रेस नेत्री गीता बहुगुणा विधानसभा उपाध्यक्ष रितिक आर्या, nsui जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा, नितिन आर्या, समेत तमाम लोग थे।
