Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी । मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला पति को छोड़ अपनी आठ साल की बेटी और 20 साल की युवती के साथ लापता है। पुलिस को महिला की लोकेशन पंजाब में दिखाई दे रही है। खोजबीन की जा रही है।
दोनों परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी बेटी के साथ 24 जनवरी को बिना किसी को बताए घर से चली गई। इधर, युवती के पिता ने कहा कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 24 जनवरी को अपने आफिस में काम करने के लिए घर से निकली, लेकिन फिर नहीं लौटी।इधर, पुलिस की मानें तो युवती व महिला के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। युवती व महिला दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। महिला की लोकेशन पुलिस को पंजाब में दिखाई दे रही है। जिसकी तलाश के लिए टीम जुट गई है।
21 वर्षीय बेटा लापता, पिता ने सौंपी तहरीर
मुखानी थाना क्षेत्र से 20 जनवरी को 21 वर्षीय युवक लापता हो गया। पिता दिनेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है। कहा कि बेटा 20 जनवरी को घर पर बिना बताए कहीं चला गया। बेटे की तलाश के लिए रिश्तेदारों से भी बात कर ली है। लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
