22 Views
Gurmeet singh chandhok

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया।
वाल्मीकि जयंती की शिक्षा आज भी देती है प्रेरणा: CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामायण के रचनाकार, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
महर्षि वाल्मीकि ने दिया सद्भाव और समानता का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कई अधिक प्रासंगिक है।
