9 Views


रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय सचल, चम्पावत की टीम द्वारा विकासखंड चम्पावत के दूरस्थ ग्राम बजौन में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान बकरियों में होने वाले घातक रोग पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स) से बचाव के लिए 49 बकरियों का टीकाकरण एवं टैगिंग की गई। इसके अतिरिक्त पशुपालकों को बड़े एवं छोटे पशुओं के उपचार एवं देखभाल हेतु आवश्यक औषधियां भी वितरित की गईं।
पशु चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, टीकाकरण के महत्व तथा पशुपालन से जुड़े आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी (सचल) डॉ. वैशाली, श्री दिनेश चंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
