दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
उत्तराखंड खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्डधारकों के लिए एक नई और सुविधाजनक व्यवस्था लागू की है. अब लाभार्थियों को हर महीने राशन की दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उन्हें अप्रैल, मई और जून का तीन महीने का राशन एक साथ दिया जा रहा है. यह फैसला बढ़ती गर्मी और आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बार-बार लाइनों में न लगना पड़े। इसके अलावा जिन लोगों ने मार्च माह का अपना राशन नहीं लिया है वह 15 अप्रैल तक अपना राशन ले सकेंगे।वितरण प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है अब उपभोक्ताओं को अनाज लेने के लिए हर महीने उचित मूल की दुकानों एफसी के बाहर लंबी कतरो में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी नए नियमों के अनुसार अब अप्रैल मई और जून यानी 3 महीने का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा शासन वितरण प्रणाली पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा जहां किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी नहीं होती राशन कार्ड धारक को बायोमेट्रिक राशन मिलेगा जबकि राशन कार्ड धारक को अपने 3 महीने का राशन लेने के लिए हर महीने के लिए अलग अलग बायोमेट्रिक देना पड़ेगा राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का एक साथ राशन मिलने से दुकानों में बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा
