11 Views
Gurmeet singh chandhok









217 वाहनों की चेकिंग, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 189 वाहनों के चालान, 09 वाहन सीज
135 संदिग्धों की चेकिंग, 46 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही
प्रैस नोट
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने, जनता की सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन कराए जाने हेतु पुलिस ने गत रात्रि में वृहद चेकिंग अभियान चलाया।
*एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र एवं एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन एवं *समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में* जनपद के *समस्त थाना प्रभारियों व पुलिस टीम* द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर सभी चौक चौराहों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया गया, साथ ही वाहन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई।
➡️ सघन चेकिंग के दौरान 135 संदिग्धों को चेक किया गया, 46 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 11,250 रुपए का जुर्माना जमा कराया गया।
➡️ 217 वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 189 वाहन चालकों का चालान कर 32,000 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया।
नैनीताल पुलिस की अपील-
● यातायात नियमों का पालन करें।
● अपने आसपास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल 112 और स्थानीय पुलिस थाने को दें।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस
