Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास करीब दो वर्षीय एक मासूम बच्चा अकेला भटकता हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा लगभग दो घंटे तक ट्रैक के किनारे घूमता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बनभूलपुरा थाना और जीआरपी, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। फिलहाल मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे जवाहर नगर स्थित आरा मशीन पर रखा गया है, जहां उसकी देखरेख अनस वारसी द्वारा की जा रही है। बच्चे के माता-पिता और परिजनों की तलाश जारी है।
इस मामले में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब भी परिजनों को खोजने के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रशासन और पुलिस से अपील की गई है कि संबंधित थाना क्षेत्र पूरी सक्रियता के साथ बच्चे के परिजनों तक जल्द से जल्द पहुंचने का प्रयास करे।
वहीं स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि किसी को इस मासूम बच्चे के माता-पिता या परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8193810151 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
