Gurmeet singh

Himachal Landslide: उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते सोमवार रात को मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन हुआ। इसी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं दो को सुरक्षित बचा लिया गया है। खबरों की माने तो भूस्खलन से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान घर पर पांच लोग थे। मृतकों में दो महिलाएं और एक आठ महीने का बच्चा है।

मंडी में भी बारिश का कहर!, भूस्खलन से तीन की मौत
भूस्खलन से मृतकों में तांगू देवी(33), कमला देवी(33) और भीष्म सिंह(8 महीने) शामिल हैं। तो वहीं सुरक्षित बचे दो लोगों में खूब राम(65) और दर्शन देवी(58) शामिल हैं। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में ले लिया गया है। जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा द्वारा दी गई है।
इलाके के ज्यादातर मार्ग बंद
खबरों की माने तो इलाके के ज्यादातर मार्ग बंद पड़े हैं। जिसके चलते घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी आ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा ही सर्च और रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में अभी भी रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते राहत और बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही हैं। तो वहीं पहाड़ी से मलबा गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
