
सोशल मीडिया पर दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर विवादित लिखावट लिखते नजर आ रहे हैं। लिखा है कि, “ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है।” खबरों की माने तो ये देहरादून में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं…, Delhi Dehradun Expressway पर विवादित लिखावट
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।सहारनपुर के बिहारी गढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। साथ ही इस केस में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बताते चलें कि एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनाई गई एलिवेटेड रोड पर ये विवादित टिप्पणी लिखी गई है।
हिंदू रक्षक दल ने कहा ये
इसपर हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘टैक्स हम देते हैं तो सड़क पर चलना हमारा अधिकार है।’ तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं
