31 Views
Gurmeet singh chandhok

देशभर में कल करवाचौथ धूमधाम से बनाया गया. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश की सभी महिलाओं को करवाचौथ की शुभकामनाएं भी दी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधान के साथ करवा चौथ के व्रत का समापन किया।

