
Gurmeet singh chandhok
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो अब बाबा धीरेंद्र शास्त्री ना ही कथा करेंगे और ना ही उनका दरबार लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और किसी भी तरह के नेटवर्क से पूरे एक महीने के लिए दूर रहेंगे। चलिए जानते है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री आखिर जा कहां रहे हैं।
सनातन हिंदू और अपने दिव्य दरबार के लिए Bageshwar Dham Dhirendra Shastri जाने जाते है। अब खबर है कि वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूरे एक महीने के लिए सभी नेटवर्क से दूर रहेंगे। खबरों की माने तो वो उत्तराखंड जा रहे हैं। जहां वो बर्फीली पहाड़ों में एकांतवास में दिव्य साधना करेंगे।
Badrinath की पहाड़ियों में करेंगे साधना
इस साधना के दौरान वो संसार से कटऑफ कर लेंगे। वो ईश्वर की भक्ति और साधना में समय बिताएंगे। इस बात की जानकारी खुद कुछ समय पहले धीरेंद्र शास्त्री ने ही दी थी। बता दें कि वो मई में इस दिव्य साधना के लिए जाएंगे।
गुरु आज्ञा से तप करेंगे धीरेंद्र शास्त्री
एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि गुरु की आज्ञा से बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर तप करेंगे। उन्होंने कहा, “एक महीने के लिए गुरु आज्ञा लगी है इसलिए हम तप के लिए बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर जा रहे हैं. क्योंकि जिस मोड़ पर हम खड़ें हैं उस मोड़ पर खुद को साधना बहुत आवश्यक है. बहकाने वाले नित्य रास्ते आते हैं, इसमें खुद का तप-खुद को साधना बहुत जरूरी है।
एक महीने के लिए सब करेंगे त्याग
तो सब त्याग कर, मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू, कथा, मिलना सब कुछ त्याग कर हम मई में एक महीने के लिए साधना करने हम बद्रीनाथ की पहाड़ों पर जा रहे हैं. वहां से वापस फिर लौटेंगे, नई उर्जा, नए विचारों, नई तैयारी के साथ वापस आएंगे और कुछ नया करने के लिए नए तरीके से वापस आएंगे।
