
Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। आईजी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित शहर के सबसे सुरक्षित इलाके बद्रीपुरा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है,जानकारी के मुताबिक, किराएदार बनकर आए एक युवक ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ,वारदात के समय घर में महिला अकेली थी। चोर दूसरी मंजिल से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद रवि जोशी और क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह पूरी घटना आईजी बंगले से 100 सौ मीटर दूरी हल्द्वानी कोतवाली के हीरा नगर चौकी क्षेत्र की है, जहां इस तरह की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद स्थानीय पार्षद रवि जोशी के द्वारा कहा गया कि पुलिस की रात्रि गश्त व व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते हैं। इस घटना की घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
