
यूपी के बहराइच (bahraich) से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां एक गर्भवती महिला को अचानक से प्रसव का इतना तेज दर्द हुआ कि वो सहन ही नहीं कर पाई। पीड़ा से तड़पी महिला ने बिना कुछ सोचे समझे चाकू लिया और अपना फेट ही फाड़ दिया।
पेट फटने से उसकी अतंड़ियां बाहर आ गईं। चीख सुनकर पड़ौसी महिला के घर पहुंचे। वो भी नजारा देखकर सन्न रह गए। महिला खून से लथपथ थी और तड़प रही थी। महिला की हालत देखकर तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव पीड़ा से तड़पी महिला ने चाकू से काट दिया अपना ही पेट
दरअसल ये पूरा मामला बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव का है। यहां पर 38 साल की ननकई के पहले से ही चार बेटे निवास (16), दीवान (12), रवि (8), और रोहन (5) हैं। छह महीने पहले ही पति की मौत हो गई थी। गुरुवार को दोपहर के समय महिला को अचानक से प्रसव पीड़ा हुई। दर्द की वजह से वो चीखने-चिल्लाने लगी। बच्चे गांव में खेलने गए थे। वो घर पर अकेली थी।
स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
जब महिला दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई तो उसने किचन से चाकू उठाया और अपना पेट ही काट दिया। जिससे चारों तरफ खून ही खून हो गया। पेट काटने से उसका दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया। पेट पर चाकू से वार करने से वहां पर गहरा घाव हो गया। महिला की अंतड़ियां भी बाहर आ गई थीं। हालांकि घर पर डिलीवरी नहीं हो पाई। पड़ौसी तुरंत एंबुलेंस में उसे अस्पताल ले गए। आनन-फानन में ननकई की नॉर्मल डिलीवरी की गई। जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
