




रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
इस पावन धाम की शांत वादियां, घने वन और चारों ओर फैली प्राकृतिक छटा हर उस व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती हैं जो सुकून, संस्कृति और प्रकृति का संगम एक साथ देखना चाहता है।
🙏 मष्टा महाराज के आशीर्वाद से यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि भविष्य में पर्यटन विकास का मजबूत केंद्र भी बन सकता है।
यदि यहां आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाए –
✅ सुगम सड़क व्यवस्था
✅ पार्किंग स्थल
✅ स्वच्छ पेयजल और शौचालय
✅ होमस्टे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा
तो यह क्षेत्र हजारों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
🌿 हमारा संकल्प है कि
मष्टा मंदिर जैसे धामों को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर पाटी की पहचान पूरे प्रदेश और देश में बनाई जाए।
आप सभी से आग्रह है कि इस सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर की रक्षा और प्रसार में अपना सहयोग दें।
यही हमारी विरासत है और यही हमारा भविष्य।
