
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां राज्य STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था। बता दें कि ये कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्र में की गई। तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की योजना थी।
देहरादून में आतंकी साजिश नाकाम!, संदिग्ध युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 साल के विक्रात कश्यप के रूप में हुई है। जो झाझरा, प्रेमनगर निवासी है। जांच में पता चला की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आरोपी के तार पाकिस्तानी आंतकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आंतकी शहजाद भट्टी से थे। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के जरिए लगातार संपर्क में था। एसटीएफ की माने तो आरोपी देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान भेज रहा था।
आरोपी के पास से हथियार आदि चीजें बरामद
आप्रेशन प्रहार अभियान के तहत निर्देश दिए गए थे कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखी जाए। इसी बीच नौ अप्रैल को देर रात 29 साल के सन्दिग्ध युवक विक्रात कश्यप को देहरादून के प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिन्दा कारतूस और 01 स्प्रै पेन्ट की कैन बरामद हुई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया के जरिए युवक को फंसाया
STF अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। जिसमें सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने की साजिश का भी खुलासा हुआ है।
पाकिस्तानी आतंकवादी आईएसआई एजेन्ट के संपर्क में आया
विक्रान्त नाम का ये लड़का पाकिस्तानी आतंकवादी आईएसआई एजेन्ट शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के सम्पर्क में हैं। सोशल मीडिया एप के जरिए शहजाद भट्टी से दिशा निर्देश प्राप्त कर रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि ने वो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था।
उसकी हत्या से वो नाराज था और हत्या करने वालो से बदला लेना चाहता था।इसी बीच इंस्टा पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालो से बदला लेने के सम्बन्ध में रील व पोस्टे डाली थी। इसी से युवक प्रभावित हो गया। आरोपी ने
युवक को दिए जाते थे टास्क
शहजाद भट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद व्हटसअप व इन्स्ट्राग्राम के जरिए वो उसके संपर्क में आ गया। शहजाद भट्टी ने आरोपी को कुछ टास्क दिये। जिसमें देहरादून व आसपास के मुख्य स्थानों व पुलिस थानों की वीडियों बनाकर भेजने को कहा गया ।
ISBT, पुलिस मुख्यालय आदि को बम से उड़ाने की कही बात
इसके बाद टास्क दिया गया कि देहरादून के महत्वपूर्ण भवन जैसे आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियों व फुटेज बनाकर भेजने के लिए कहा गया था। जिसमें उसे बताया गया कि ये जगह तुम्हें बम से उड़ाने है।गुर्जर नाम का आदमी द्वारा बम, हथियार व पैसे देने की बात हुई।
दहशत फैलाने के लिए दीवारों पर लिखवाया ‘TTH’
इसके बाद उसे देहरादून के आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर ‘‘तहरीक-ए-तालिबान- हिन्दुस्तान‘‘ TTH लिखने को कहा गया।जिससे संगठन TTH नाम हो और लोगो में दहशत फैले।
आरोपी को भविष्य में बड़े हमले की भी जिम्मेदारी दी गई
इसके साथ ही पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा इसको दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैड ग्रिनेट फेंकने का टास्क भी दिया गया था। इन सभी टास्क के बदले इसको नेपाल के रास्ते दुबई ले जाकर वहां सैटिल करने और अच्छा पैसा देने का लालच दिया गया था
