



पूर्व शिक्षामंत्री एवं वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे आज माँ पूर्णागिरी धाम दर्शन हेतु पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत समाजसेवी दीप पाठक एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।
भैरव मंदिर पहुंचने पर कालीगुंठ ग्रामसभा के प्रधान पंकज तिवारी एवं मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों — नीरज पांडे, कृष्णानंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, किसन तिवारी, कैलाश पांडे ,बिशन दत्त भट्ट — ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके उपरांत अरविंद पांडे ने विधि-विधान के साथ माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
टनकपुर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान दीप पाठक के साथ मोहित, रोहित, पुष्कर, मनोज, कृष्ण, भूपेंद्र, करण, दिनेश, सुनील ,नवीन,हरीश,कुशल,
रमेश आशीष,मोहन,सौरव,दीपक,आकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
